ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तहत विकास प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री द्वारा शुभारम्भ एवं अवलोकन*

इस प्रकार की प्रदर्शनियां सरकार की उपलब्धियां के साथ जन जागरूकता को बढ़ावा देती है

 

रिपोर्टर भव्य जैन

 

झाबुआ 14 दिसम्बर, 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर लगाई गई  विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा कर, एक वर्ष की उपलब्धि को परिलक्षित करती प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

शुभारम्भ के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री प्रखर सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा द्वारा जनप्रतिनिधि श्री भानू भूरिया का स्वागत किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इसी के उपरान्त कलेक्टर कार्यालय परिसर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों योजनाओं के हितग्राहियो तक पहुंच, सुशासन के ओर बढ़ते कदम, प्रदेश में पर्यटन के बढ़ावा देती सुविधाओं, राजस्व प्रकरणों के समाधान में साइबर तहसील के योगदान, कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशीलता आदि को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

 

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी सरकार की उपलब्धियों के साथ जन जागरूकता को बढ़ाती है जिससे की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी भी प्राप्त हो सके। इसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनकल्याण पर्व के अवसर पर बनाई रंगोली का अवलोकन कर उनसे चर्चा की।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!