
कोरबा से अशोक दीवान की खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़/कोरबा:- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम परसा ग्राम हरिहरपुर में हरदेव जंगल की कटाई कर राजस्थान विद्युत निगम के द्वारा दिए गए अडानी समूह के द्वारा पेड़ कटाई कर खदान चलाई जा रही है जंगल की कटाई होने से स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पेड़ कटाई का विरोध लगातार 10 वर्षों से किया जा रहा है,फर्जी ग्राम सभा करके पेड़ कटाई की अनुमति ली गई थी इसके बाद से पेड़ों की कटाई लगातार हो रही है इसके विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व में हशदेव जंगल की कटाई का विरोध हो रहा है हशदेव जंगल की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा 24 नवंबर 2024 नेहरू चौक बिलासपुर से 8 दिसंबर हरिहरपुर तक जल जंगल जमीन जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई थी, देश के विकास के नाम पर एवं ऊर्जा उद्योग औद्योगिक करण के नाम से हसदेव जंगल की हरी भरी जंगलों को काटा जा रहा है विकास के नाम पर हशदेव क्षेत्र में निवासरत स्थानीय मूल निवासी आदिवासियों को घर से बेघर किया जा रहा है पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा जल जंगल जमीन जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। जिसे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ग्राम मदनपुर से हरिहरपुर तक पदयात्रा में अपने पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ मिलकर पदयात्रा में शामिल होकर पदयात्रा को समर्थन दिया छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने मीडिया व पत्रकारों से बात करते हुए कहा हशदेव के जंगल में हजारों प्रकार के जीव जंतु जड़ी बूटी और इस क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी हशदेव नदी पर बनी मांगो बांध से जांजगीर जिला के हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होती है अगर हसदेव जंगल कट जाएगा तो जांजगीर जिला की हजारों एकड़ जमीनों की सिंचाई नहीं हो पाएगी साथ ही मानव जीवन पर इसका भारी नुकसान होगा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चंद्रकांत यदु पत्रकारों को बताया कि भाजपा कांग्रेस के नेता सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ को भरपूर लूटे हैं और अडानी समूह को बढ़ाने का काम करते हैं भाजपा कांग्रेस के लोगों को छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति कोई प्रेम नहीं है स्थानीय मूल निवासी व आदिवासियों से किसी प्रकार की लगाओ भाजपा कांग्रेस नहीं रखती है चंद्रकांत यदु ने पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि हशदेव जंगल में हो रहा है पेड़ों की कटाई के विरोध में अपने-अपने अनुसार इसका विरोध करें चाहे सोशल मीडिया पर हो प्रत्यक्ष रूप या अप्रत्यक्ष रूप से हसदेव जंगल की कटाई का विरोध करने के लिए पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है साथ ही साथ चंद्रकांत यदु ने यह भी कहा कि जंगल को बचाना बहुत जरूरी है क्योंकि जंगल है तो जल है और जल है तो कल है बताकर अपनी बात समाप्त की, पदयात्रा के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चंद्रकांत यदु कोरबा जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दीपका खड़ महासचिव महावीर यादव वही छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव के साथ देव कुमार गोड ईश्वर सिंह एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए थे ।













