कोरबा

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती दो चरणों में मनाई गई जवाली मंडल……..

कोरबा से अशोक दीवान की खास रिपोर्ट…..

संविधान के शिल्पकार भारत रत्न से सम्मानित सामाजिक समरसता एवं समानता का मूल मंत्र देने वाले बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 सी जयंती जवाली मंडल के हृदय स्थल क्षेत्र में स्थापित आदमकद प्रतिमा में सम्मान सभा के प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा के अनुसार जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग जी संयोजक राजकुमार कश्यप सहसंयोजक महेंद्र कुमार यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा महामंत्री राजेंद्र टंडन छुरी अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन सरमजीत सरदार आदि द्वारा माल्या अर्पण की औपचारिकता निभाई गई इसके बाद अगले कार्यक्रम हेतु कूच कर गए।

द्वितीय चरण में सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2025 पखवाड़ा कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत उपस्थित कौशल प्रसाद जनार्दन परिवार द्वारा बाबा जी की प्रतिमा में सर्वप्रथम श्रद्धा भाव के साथ माल्या अर्पण किया गया। वर्तमान में जवाली मंडल में अब तक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया है जिससे नेतृत्व क्षमता का अभाव दिखा पार्टी मंडल में मतभेद ना हो इसका ध्यान रखते हुए इस चरण के कार्यक्रम में उपस्थित कटघोरा जनपद अध्यक्ष झूलबाई पति गोविंद जनपद पंचायत के सीईओ छूरी कला के पूर्व पार्षद देवांगन जी कोलिहामुंड़ा के ईश्वर बघेल जूली राजकुमारी यादव मुढ़ाली के फेकू राम गणेश राम सूर्यवंशी पत्रकार जवाली के सरपंच दिलेश कंवर पंच पत्तियों में हेमलाल रामकिशुन अशोक मातृ शक्तियों में पूनम पंच रजनी विमला बाई सावित्री सक्रिय महिला शकून देवी जनार्दन अरदा के सरपंच श्रवण तंवर डोंगरी के मंनबोध दास जनपद सदस्य कमल बेलदार ग्रामीणों में अंतराम बलराम संजय कुमार लालाराम गफूर मोहम्मद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिसमें मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा साहेब की यात्रा जीवन इतिहास और कार्यों से प्रेरित होकर उपस्थित अतिथियों ने शिक्षित बनो मेहनत करो संघर्ष करो संगठित बनो तभी सब का विकास होगा व्याख्यान किया शासन की जो मनसा गांव-गांव घर-घर चलो अभियान को देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसमें केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को समस्त ग्राम वासियों को बतलाकर जोड़ना है। उक्त सामाजिक समरसता कार्यक्रम में आए हुए।

अतिथियों कर्मचारियों द्वारा जब तफती धूप में पूजा अर्चना माल्यार्पण कार्य किया गया तो ग्राम विकास की अव्यवस्था को समझने में देर नहीं लगी और आज होने वाले संविधान निर्माता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित पंचों सरपंच को जनपद सदस्य जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत से तुरन्त प्रस्ताव अनुमोदन कराकर बाबा जी की प्रतिमा हेतु सेढ व्यवस्था ,खुले में ट्रांसफार्मर को किनारे में शिफ्टिंग व्यवस्था ,ग्राम के मुख्य मार्ग में स्थित बरगद पेड़ों के पास प्रतीक्षालय शौचालय शीघ्र बनवाने हेतु निर्देश दिया गया। समापन सत्र में प्रसाद व्यवस्था शीतल पेयजल की व्यवस्था रखी गई संध्याकालीन बाबा जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सतनाम युवा कल्याण समिति जवाली जय भीम जय भारत सेवा द्वारा डीजे शोभायात्रा निकाली गई जो ग्राम के प्रमुख चौक चौराहा से गुजर कर रात्रि में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!