ताज़ा ख़बरें

लोकसभा सत्र में शामिल होने के पूर्व नगर आगमन पर सांसद श्री पाटिल का भाजपा संगठन द्वारा हुआ स्वागत,

खास खबर

लोकसभा सत्र में शामिल होने के पूर्व नगर आगमन पर सांसद श्री पाटिल का भाजपा संगठन द्वारा हुआ स्वागत,

खंडवा।। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं चुनाव में सक्रिय प्रयास के कारण सफलता अर्जित हुई और भाजपा का परचम महाराष्ट्र में फहराया, 5 दिसंबर को मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे 4 दिसंबर को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में महायुद्ध गठबंधन द्वारा महायुति गठबंधन द्वारा देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया,प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश से जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता महाराष्ट्र के चुनाव में पहुंचे थे, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को चुनाव प्रचार में अकोला के आसपास 15 विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सोंपा गया था, जिसमें सभी स्थानों पर भाजपा एवं महायुती को सफलता प्राप्त हुई, दिल्ली में लोकसभा सत्र मैं शामिल होने के पूर्व खंडवा आगमन पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का भाजपा संगठन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया, सांसद श्री पाटिल का स्वागत जिला सेेवादास पटेल, महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना,हरीश कोटवाले, परमजीत सिंह नारंग, धर्मेंद्र बजाज,विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव,प्रवक्ता सुनील जैन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!