ताज़ा ख़बरें

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित हुई सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं

खास खबर

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित हुई सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं
खण्डवा 03 दिसम्बर, 2024 – विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत दिव्यांग बच्चों ने पौधे भेंट कर एवं अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांग बच्चों के बारे में विभिन्न योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चों ने जो प्रतिभा दिखाई है इससे अन्य बच्चों को भी सीखने को मिला है। विधायक श्रीमती तनवे ने दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने दिव्यांग बच्चों में कुछ कमी है तो कुछ प्रतिभा भी दी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सिखाने में शिक्षकों को समस्याएं आती है फिर भी वे मेहनत करते है वे साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन आगे चलकर अच्छा काम करते हैं तो उनके माता पिता उनपर पर गर्व करते है।कार्यक्रम में प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री निकिता मण्डलोई ने बताया कि सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ एवं डब्ल्यूएचओ संगठन की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया था कि 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जब से प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्णतः हमारे दिव्यांग भाई, बहन एवं बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज जो कार्यक्रम हुआ है उसमें जिले के 228 बच्चे आये है, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं खेलकूद, रंगोली, चित्रकला, गायन, वादन, डांस, रेस, ट्रायसिकल रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र एवं इनाम वितरित किए।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!