उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंबाराबंकी

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर डंपर की टक्कर

दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर डंपर की टक्कर, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Oplus_131072

साद खान

रामसनेहीघाट (बाराबंकी ) अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शनिवार रात रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने खाली ड्रम लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
हादसा रात करीब 1 बजे धरौली गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अयोध्या से फतेहपुर जा रही थी। टक्कर के बाद ट्रॉली खड्ड में गिर गई और उस पर सवार तीन मजदूर दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

मृतकों और घायलों की पहचान
पुरुषोत्तम (38), निवासी टेढ़वा गांव।दुजई (35), निवासी बुधईनपुरवा ।
घायल नंदलाल (38), निवासी सफीपुर। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

डंपर चालक फरार

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।

परिजनों में शोक का माहौल

मृतकों के घरों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का बयान

रामसनेहीघाट के एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!