ताज़ा ख़बरें

बांग्लादेश में जेहादी हमलों का शिकार हिन्दू समाज,

खास खबर

बांग्लादेश में जेहादी हमलों का शिकार हिन्दू समाज,

बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सर्व हिंदू समाज का 4 दिसंबर को विराट प्रदर्शन विशाल रैली,

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं भूमि पूजन समाज जनों द्वारा किया गया

खंडवा ।। हमारे पड़ोसी देशों में संख्याबल के आधार पर इस्लामिक कट्टरवादी कुत्सित मानसिकता के चलते हिन्दू समाज पर हिंसक अत्याचार किया जा रहा हैं। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की आड़ मे जो अराजकता की जा रही है हिंदूओ एवं धर्मस्थलो पर लगातार हो रहे हमले चिंतनीय है। हिन्दू अमीर हो या गरीब, अनुसूचित जाति का हो या श्रमिक किसान सब जेहादियों के निशाने पर हैं!हमलावर महिला, बच्चे, वृद्धजन किसी को नहीं छोड़ रहे। मंदिर, बौद्ध विहार, गुरुद्वारे कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं।
बांग्लादेश की इन घटनाओ से भारतवर्ष के प्रत्येक हिंदू का मन आहत व आक्रोशित है। इस प्रकार की अमानवीय तालिबानी जेहादी मानसिकता संपूर्ण मानवता के लिए एक वैश्विक चुनौती है। हिंदू शरणार्थीयों को नागरिकता के लिए बने अधिनियम सीएए की प्रासंगिकता अब सिद्ध हो रही है,बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज के साथ सारे विश्व का सर्व हिन्दू समाज खडा है,संयुक्त राष्ट्र महासंघ व भारत सरकार बांग्लादेश में हो रहे मानवाधिकार हनन व अत्याचारों को रोकने एवं दंगाईयो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।
इन दो विषयों को लेकर खंडवा के सकल हिंदू समाज का विराट प्रदर्शन आयोजित है। बांग्लादेशी हिंदू भाई बहनों को संबल देने के लिए 4 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर खंडवा जिले में निवासरत हिंदू समाज इस प्रदर्शन मे सम्मिलित होगा । इस हेतु आज समाजजन स्थान निरीक्षण के लिए रैली स्थल पहुंचे और उन्होंने विधिवत स्थान पर पंडाल , पार्किंग , सभा ,सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!