गोरखपुरदेशधार्मिकबेतुलमध्यप्रदेशवडोदरा

संगठन बंगो लोक भारती मध्यप्रदेश

संघ के अनुसांगिक संगठन लोक भारती मध्यप्रदेश

संघ के आनुसांगिक संगठन बंगो लोक भारती मध्य प्रदेश के संयोजक संजीव रॉय और संजीत सरकार बने संरक्षक!

लोक भारती के अखिल भारतीय बैठक सम्पन्न। मध्य प्रदेश के बंगो लोक भारती के प्रदेश संयोजक संजीव रॉय,संरक्षक संजीत सरकार तथा सह संयोजक स्वपन दास को बनाया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुसंगिक संगठन लोक भारती केंद्रीय टोली राष्ट्रीय मिलन बैठक गौ कृपा बुंदेली रसोई (ताल वेहट) ललितपुर उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे चला।प्रकृति संस्कृति गौ आधारित प्राकृतिक खेती तथा लोक मंगल के कार्य के विषय मे सम्पूर्ण भारत मे कार्यो का वाचन हुआ जिसमें वानस्पतिक कचरा निस्तारण हेतु हरित कचरा प्रबंधन,हरियाली महोत्सव,जल प्रबंधन,संयुक्त परिवार-मंगल परिवार,गौ आधारित उत्पादों का प्रयोग तथा संस्कार सेवा मूलक बहुत से कार्य लोक भारती के कार्यकर्ता द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। इन विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया। लोक भारती के विशेष आयाम बंगो लोक भारती संगठन के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्थापित बंगाली समाज को संगठित करने का लक्ष्य है,वर्तमान बंगलादेश में बंगाली हिन्दू समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बंगो लोक भारती ने विभिन्य स्थान में धरना प्रदर्शन किया गया इस विषय की चर्चा तथा प्रतिबेदन बैठक में चर्चा का विषय रहा। बंगो लोक भारती का गठन होने से बंगाली समाज को एक ऐसा मंच प्राप्त हुआ जिसके के माध्यम से अपनी संस्कार संस्कृति तथा भाषा को संरक्षन में बल मिलेगा।भविष्य मे सम्पूर्ण भारत के बंगाली समाज की प्रकृति संस्कृति संरक्षण के साथ साथ समाज की विभिन्य विषयो को शासन प्रशासन तक अपनी बात रखने बंगाली समाज के उन्नयन में अहम भूमिका इस संगठन की रहेगी ऐसा प्रतीत होता है। बैठक में अल्प आहार और भोजन में बुंदेलखंड के विशेष व्यंजन जो पूर्णतः प्राकृतिक मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है विभिन्य व्यंजन जो बहुत से लोगो ने पहलीबार देखा व स्वाद लिया विषय भी चर्चा में रहा। परिषर का भ्रमण कर व्यंजनों को कैसे प्राकृतिक विधि से पकाया जाता है सभी प्रतिभागी को दिखाया गया। बैठक में लोक भारती के दायित्व की घोषणा की गई जिसमें मध्य भारत प्रान्त में प्रान्त टोली संयोजक रमन तिवारी, आशिष रिछारिया को कानपुर संयोजक,अवध प्रांत संयोजक मुरलीधर वर्मा, प्रांत सह संयोजक मगन बिहारी पाठक, लखनऊ महानगर संयोजक अखिलेश शुक्ला,सह संयोजक अनिल सिंह,सह संयोजिका प्राची श्रीवास्तव,सितापुर जिला आदर्श जिला बने उस दॄष्टी से कमलेश सिंह को जिला पालक का दायित्व दिया गया है। बैठक में मंच पर आसिन अध्यक्ष स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, विधायक बरखेड़ा,पिलीभीत,आचार्य रविन्द्र जी महाराज (M.tech gold medalist, warangal),मा विजय बाहादुर सिंह, अध्यक्ष लोक भारती (RTD PCS),राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक तथा लोक भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री ब्रिजेंद्र पाल सिंह,अखिल भारतीय सह संगठनमंत्री गोपाल उपाध्यय,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अशोके त्रिपाठी, डॉ हृदेश बिहारी, भास्कर अस्थाना ,अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख कमलेश गुप्ता, अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह,बंगो लोक भारती के अखिल भारतीय संयोजक डॉ देबज्योति गाईन उपस्थित थे।बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव व बंग लोक भारती के संरक्षक डॉ पाथ॔ प्रतिम ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!