जिला खण्डवा संवाददाता-तनीश गुप्ता


खण्डवा।। जिले का एकमात्र लाल चौकी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में धन की देवी माता लक्ष्मी का दीपावली का पर्व धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया दीपावली के पावन अवसर पर प्रातः काल महालक्ष्मी जी का विशेष आकर्षक श्रंगार किया गया एवं प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती एवं 8:30 बजे श्रृंगार कुमकुम अर्चन एव आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माताजी के दर्शन कर श्रीफल,चुनरी और कमल का फुल भेंट कर आरती में भाग लिया, सवेरे से रात्रि तक श्रद्धालुओं का ताता महालक्ष्मी मंदिर में लगा रहा,साथ ही लोगो मे दीपावली पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया ब्रह्ममुहूर्त में घर मे लक्ष्मीजी व प्रतिष्ठानों में बहीखातों का विधिविधान के साथ पूजन किया गया लोगो ने अपने घर आंगन में रंगोली से बड़ी ही खूबसूरती के साथ चित्रों को उकेरा तो घरों में स्वागतद्वार पर फूलों की माला व तोरण लगाई गई रंगबिरंगी लाइटिंग से अपने घरों की सजावट की और बच्चों ने खूब पटाखे भी छोड़े।










