

जिला संवाददाता तनीश गुप्ता
खण्डवा-राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर खण्डवा से ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ आयोजित की गई। दौड़ को महापौर श्रीमती अमृता यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ नगर निगम चौराहे से प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नगर निगम परिसर पर आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर निगम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती यादव ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद थे।
इसके अलावा राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।










