ताज़ा ख़बरें

छैगांवमाखन के दोंदवाड़ा गाँव में दिन दहाड़े चोरी करने वाला चोर पुलिस की गिरफ्त में,

खण्डवा से खास खबर

जिला संवाददाता-तनीश गुप्ता
खण्डवा-दिनांक 22.10.24 को सुबह करीबन 08.00 बजे फरियादी रविन्द्र गुर्जर व उसका परिवार खेत पर काम करने चले गये था । फरियादी जब शाम 04 बजे उसके घऱ वापस आया तो फऱियादी ने देखा कि, उसके घर मे रखी अलमारी मे रखे छोटे वाले बैग मे रखी हुई 10 ग्राम वाली सोने की झुमकी 10 ग्राम वाली सोने की माला व नगदी 3500 रूपये कुल 1,63,500 रूपयो का मश्रुका चोरी हो चुका था । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छैगांवमाखन पर अपराध क्र. 386/24 धारा 331(3), 305(ए) भा.न्या.सं 2023 का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान उनि प्रकाश मंडलोई हमराह आर. 731 राकेश द्वारा अज्ञात चोर एवं माल मश्रुका की तलाश पतारसी के दौरान संदेही प्रेमलाल पिता भगवानजी निवासी ग्राम अहमदपुर खैगांव से सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से उक्त चोरी गया मशरुका एक जोड सोने की झुमकी व पांचाली 07 पत्ती वाली व मोती 14 नग व 500 रूपये की 06 नोट 3000 रूपये का कुल मशरूका 163000/- रूपये का जप्त किये गये ।
पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खंडवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम धार्वे के नेतृत्व में थाना छैगांवमाखन की पुलिस टीम द्वारा अज्ञात चोरी का पर्दाफास कर चोर को गिरफ्तार कर माल जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!