अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

01 जुलाई 2024 से अधिसूचित कानूनों से अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन।

01 जुलाई, 2024 से अधिसूचित नए कानूनों से जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

01 जुलाई 2024 से अधिसूचित कानूनों से अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन।

01 जुलाई, 2024 से अधिसूचित नए कानूनों से जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्री प्रजेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री प्रमोद कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, बेतिया, श्री विवेकानंद प्रसाद, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, बेतिया, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज द्वारा संयुक्त रूप से उक्त कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में 1 जुलाई, 2024 से अधिसूचित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित न्यायिक पदाधिकारियों को प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों से फीडबैक भी लिया गया एवं उनके सवालों का उत्तर भी दिया गया।

इस अवसर पर श्री कराले राहुल एकनाथ, व्यय प्रेक्षक, 01-वाल्मीकिनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा सहित जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, लोक अभियोजक, सरकारी वकील, जिला अभियोजन पदाधिकारी, प्रोबेशन ऑफिसर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, श्री अमरजीत सिंह, अधीक्षक, मद्य निषेध, श्री मनोज कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता-सह-विधि शाखा प्रभारी, श्री कमलाकांत त्रिवेदी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, सभी एसएचओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!