ताज़ा ख़बरें

सुर संगीत और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम खंडवा में जन्मे किशोर दा का उत्साह के साथ मनाया जाएगा किशोर गौरव दिवस।

खास खबर

सुर संगीत और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम खंडवा में जन्मे किशोर दा का उत्साह के साथ मनाया जाएगा किशोर गौरव दिवस।

गायन प्रतियोगिता के साथ किशोर सम्मान एवं 4 अगस्त को होगी शानदार किशोर नाइट।

किशोर दा को हुबहू गाने वाले गाने वाले प्रसिद्ध गायक विनोद राठौर होंगे सम्मानित।

किशोर नाइट में ख्याति प्राप्त गायक पी गणेश एवं प्रीती जोशी देगी गीतों की शानदार प्रस्तुति।

खंडवा। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार खंडवा में जन्मे किशोर दा का जन्म दिवस 4 अगस्त को सुर और संगीत व अन्य कार्यक्रमों की के माध्यम से नगर में मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष किशोर दा का जन्म महोत्सव तीन दिनों तक किशोर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष भी किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच एवं जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से यह भव्य आयोजन आयोजित होगा। किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तीन दिवसीय गौरव दिवस को लेकर विगत दीनों कलेक्टर कार्यालय में महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, मंच के अध्यक्ष रणवीर चावला की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजीत कार्यक्रमो में किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रदेश स्तर की बैंक ऑफ़ इंडिया वाईस ऑफ खंडवा गायन प्रतियोगिता का आयोजन तीन ग्रुपों में आयोजित होगा, सब जूनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप का आडिशन 22 जुलाई को एवं 23 जुलाई को सीनियर ग्रुप का आडिशन सिविल लाइन स्थित किशोर कुमार सभागृह में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि गायन प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल 30 जुलाई को, सेमीफाइनल 31 जुलाई को एवं गायन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को आयोजित होगा। गायन प्रतियोगिता में देश के किसी भी प्रांत के गायक प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 4 अगस्त को मंच के द्वारा किशोर प्रेरणा मंच एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किशोर दा की समाधि स्थल पर दूध जलेबी का भोग लगाकर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं रात्रि में पुरानी अनाज मंडी में देश के प्रसिद्ध किशोर दा के गीतों को गाने वाले गायक विनोद राठौर मुंबई को बंसल परिवार एवं मंच के द्वारा एक लाख रुपए एवं ताम्रपत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही किशोर नाइट में ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गायक पी गणेश एवं प्रसिद्ध गायिका प्रीती जोशी मुंबई शानदार आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!