
*किशोर कुमार जन्मदिवस एवं खंडवा गौरव दिवस का प्रथम आगाज किया सद्भावना मंच ने*
खंडवा सद्भावना मंच द्वारा हरफनमौला गायक किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने बाबत,किशोर कुमार के निवास को हेरिटेज घोषित करने तथा उनके घरेलू मकान के पास के चौराहे का नाम किशोर कुमार चौराहा करने एवं गौरी कुंज सभागृह यथावत रहने देने की माँग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री तथा मुख्यमंत्री को सामूहिक ईमेल तथा ट्वीट कर अनुरोध किया गया।
उल्लेखनीय है कि खंडवा के गौरव और महान पार्श्व गायक अभिनेता किशोर कुमार को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।खंडवा म किशोर प्रेमियों के साथ साथ देवास-शाजापुर के सांसद सहित खंडवा सांसद ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर किशोर कुमार को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।वहीं उनके पैतृक मकान को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने की मांग भी समय-समय पर उठती रही है।सद्भावना मंच ने भी इस मांग का पुनःसमर्थन किया और मेल किए।
किशोर कुमार के जन्मदिन को अब एक माह से भी कम समय शेष रह गया है,जन्मदिन तथा खंडवा गौरव दिवस का सबसे पहले आज आगाज किया गया।सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा कराओके पर उनके मस्ती भरे गीतों को गाकर जश्न मनाया गया।मंच के कमल नागपाल के अनुसार माली कुआँ स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में कार्यक्रम 4 बजे से 7 बजे तक जारी रहा।सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,एन के दवे,गणेश भावसार,पंडित गोपाल भारद्वाज,कमल नागपाल,योगेश गुजराती,ओम पिल्ले,एम एम कुरैशी,राजेश पोरपंथ,मुरली मनोहर त्रिवेदी,डॉक्टर संदीप डोंगरे,सीमा जोशी,श्वेता हरि सखी,सतीश मुदीराज,सुनील सोमानी,के के व्यास,अशोक जैन,धीरज नेगी,कैलाश पटेल और सुभाष मीणा आदि उपस्थित रहे।











