ताज़ा ख़बरें

150 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बैग, शील्ड व प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे।

खास खबर

150 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बैग, शील्ड व प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे।

खंडवा। श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन द्वारा रविवार को शनि मंदिर स्थित पटेल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के करीब 150 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव रवि चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार दीपाली तिरोले ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। युवा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सावन पटेल ने बताया कि समाज के हर बच्चे को शिक्षा के अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को उभारना चाहिए, जिससे उसके माता पिता के साथ समाज का सम्मान बढ़ता है इस अवसर पर कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के आयोजनों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा का माध्यम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!