
*थाना मांधाता पुलिस व्दारा “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, अपहरण सम्बन्धी अपराध एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज थाना मान्धाता पुलिस द्वारा अपराध क्र. 161/26 धारा137(2) बीएनएस. बढाने धारा 87, 64(2)(एम)(एफ), 65(1) बीएनएस व 3/4, 5L5N/6 पॉक्सो एक्ट मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादी ने थाना मान्धाता मे रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा फरियादी के दोस्त के घर ग्राम डुकिया से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना मांधाता पर अपराध क्र. 161/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया विवेचना को दौरान नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण मे धारा 87, 64(2)(एम)(एफ), 65(1) बीएनएस व ¾ , 5एल5एन/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी रोहित पिता सोमला अजनार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पिपरी थाना बागली जिला देवास को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।












