
हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न, भंडारों में प्लास्टिक डिस्पोजलों का उपयोग न करने का किया गया आव्हान।
खंडवा। श्री गणेश गौशाला में शनिवार को हिंदू उत्सव समिति की बैठक समाज प्रमुखो की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में गुरु पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेले में आयोजित भंडारों की व्यवस्थाओं को लेकर 40 अलग अलग समाजो के अध्यक्ष, सचिव एवं भंडारा समिति के आयोजक उपस्थित थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की बैठक का मुख्य विषय था आगामी दादाजी मेले में आयोजित होने वाले भंडारों को प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त करने पर चर्चा
सभी समाज प्रमुखो एवं भंडारा आयोजको ने भंडारो में प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग न करने का आव्हान किया भंडारों में कागज की प्लेट, कागज के दोने ,कागज की प्लेट , या खाकरे के पत्तों के डिस्पोजल या केले के पत्तों के बने डिस्पोजल या अन्य प्लास्टिक मुक्त प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग करने के लिए भी आव्हान किया गया, एवं डिस्पोजल विक्रेता से भी आह्वान किया गया कि वह भंडारों में उपयोग होने वाले डिस्पोजल प्लास्टिक मुक्त डिस्पोजल अपनी दुकान पर रखकर भंडारे आयोजको को इनका उपयोग करने का आह्वान करें।
बैठक में मोहन काशीव हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष , रामचंद्रजी मौर्य ,डॉ. शक्ति सिंह राठौड़, अखिलेश गुप्ता , धर्मेन्द्र बजाज , गिरीश बजाज , मोहन पटेल ,महेश पांचाल , दिनेश चौकसे , विनायक राव दराडे , रमेश तांदले , अरुण सोनी , संतोष खेडेकर , विरेन्द्र जैन ,सुनील जैन, हरे राम विश्वकर्मा , उमेश वर्मा , प्रकाश मस्के , भागीरथ टाले , सुमंत्र पाल , बब्लु गुहाचित , मोहन पटेल , मोहन शर्मा , आशीष खण्डेलवाल , विमल खण्डेलवाल , भावेश बिल्लौरे , महेश जायसवाल , सिद्धार्थ ठाकुर आदि समाज जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन विंटी राजपाल ने किया आभार जिवन डिंडौरे ने माना, प्रमुख वक्ता डा. शक्तिसिंह राठौर थे।