Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

बांदा : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपालों पर होगा केस

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

बांदा : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपालों पर होगा केस

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल के पदों पर करीब 120 कर्मियों को अभिलेखों की जांच किए बिना ही नौकरी दे दी गई । शासन स्तर पर शिकायत हुई तो जांच कराई गई । इनमें अब तक 32 कर्मी ऐसे मिले हैं , जिनके अभिलेख फर्जी हैं । इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है । अधीक्षक ने इन कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं । डाक अधीक्षक कई दिनों की छुट्टी पर हैं और उन्होंने इसे गोपनीय मामला बताकर जानकारी देने से इन्कार कर दिया । जांच में जिन 32 डाकपाल और सहायक डाकपाल के अंकपत्र फर्जी पाए गए । इनमें बांदा में चार डाकपाल व दो सहायक डाकपाल , चित्रकूट में पांच डाकपाल और तीन सहायक डाकपाल और मंडलीय कार्यालय में तीन डाकपाल , हमीरपुर में चार और बाकी महोबा के कर्मचारी शामिल हैं । यह कर्मचारी करीब एक वर्ष से तैनाती के बाद वेतन भी ले रहे थे । इस बीच डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर से ही सत्यापन में विलंब हुआ है । तीन दिन पहले इन सभी 32 डाक कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!