Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

सूअर के हमले में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक घायल।

अयोध्या
जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्टू वीर पुल की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए पछियाना ग्राम सभा निवासी इकरार अहमद पुत्र कासिम ने बताया कि 19 जून को उसके छोटे भाई की शादी है । बीती शाम शादी का कार्ड वह बांटने के लिए सहावा गांव गया था । जहां से देर शाम को वह घर आ रहा था जैसे ही पल्टू वीर पुल के पास बाइक से वह पहुंचा ही था कि अचानक जंगली सूअर ने उसे पर हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक सहित जमीन पर गिर गया । जंगली सूअर इसके बावजूद भी हमला करता रहा । वही साथ में गए उसके भाई सहित राहगीरों ने ईट पत्थर लेकर जंगली सूअर को मारना शुरू कर दिया । जिससे जंगली सूअर पुल के नीचे भाग गया । तब जाकर उसकी जान बच सकी । स्थानीय चिकित्सालय पर इकरार का इलाज चल रहा है ।वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त जंगली सूअर शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया था। जहां से जाल तोड़कर वह भागता हुआ पुल पर पहुंचा और सामने मिले इकरार अहमद पर हमलावर हो गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!