2024 के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कटेहरी विधानसभा की सीट लालजी वर्मा के सांसद बनने से यह सीट रिक्त हो गई। जिसको लेकर के तमाम लोगों के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव सुल्तानपुर से अपने हेलीकॉप्टर में उड़ने से पहले भीम निषाद को साथ में लेकर सुल्तानपुर से अंबेडकर नगर का सफर किया जिस दौरान भीम निषाद को लेकर के सूत्रों की माने तो सुल्तानपुर का टिकट कटने के बाद अखिलेश सिंह यादव ने यह वादा किया था की कटेहरी विधानसभा से आप तैयारी करिए। जिसकी चर्चा जनता के बीच में हो रही है कि स्थानीय कटेहरी विधानसभा के विधायक वर्तमान अंबेडकर नगर सांसद लालजी वर्मा से भी यह चर्चा हो चुकी है। यह कहा जा सकता है की कटेहरी विधानसभा में भीम निषाद एक मजबूत कैंडिडेट अखिलेश यादव के नजर में हैं । क्योंकि ये वह सीट है जहां पर तीन बार के विधायक धर्मराज निषाद बने जो बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे, उसके उपरांत समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहे शंखलाल मांझी ने भी लालजी वर्मा को इसी सीट से हराया था। जो अखिलेश की सरकार में मंत्री भी रहे कहीं ना कहीं यह माना जाता है की कटेहरी विधानसभा की सीट निषाद समाज के लिए बहुत ही बेहतर साबित होता है।इन्हीं सब इतिहास को देखते हुए भीम निषाद का समाजवादी पार्टी से कटेहरी विधानसभा की जनता एक मांग कर रही है। भीम निषाद का वो चेहरा है जो समाजवादी पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं तो इससे माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में भीम निषाद की एक मजबूत पकड़ है और इस मजबूत पकड़ के बदौलत भीम निषाद का टिकट समाजवादी पार्टी में कटेहरी विधानसभा से मिलना लगभग तय माना जा रहा है भीम निषाद उत्तर प्रदेश में इस वक्त निषाद समुदाय के मसीहा के रूप में उभर रहे हैं भीम निषाद की चर्चा लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में हुई जिसकी वजह से प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने स्थापना के बाद पहली बार सबसे अधिक 37 सीट जीती है इतनी सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नेताजी माननीय मुलायम सिंह के जमाने में भी समाजवादी पार्टी नहीं जीत पाई थी जो इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में चर्चा का विषय बना हुआ है । अब देखा यह है की आने वाले वक्त में समाजवादी पार्टी कटेहरी विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में किस चेहरे को सामने लेकर आती है, इतना ही नहीं बल्कि भीम निषाद सपा की PDA फार्मूले पर फिट बैठ रहे हैं! और PDA फार्मूले के तहत ही पूरे पूर्वांचल में भी निषाद ने लोकसभा चुनाव में प्रचार किया था
मनरेगा संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग तेज की
15 hours ago
विश्व योग दिवस पर छायामोरे ने किया योग, बोलीं- स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है योग।
16 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश दिनांक: 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं महिला पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण संत निरंकारी भवन में एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत में योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा: ”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है।” कोमल जी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए: ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जो शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार करते हैं। कोमल होतवानी द्वारा सिखाए गए बच्चो द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रस्तुति दे कर मानसिक शांति के लिए: कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए गए। ध्यान (Meditation) का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने गहरे सुकून और सकारात्मकता का अनुभव किया। दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील कोमल अशोक होतवानी जी ने बताया उन्होंने पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त कर पिछले 10 वर्षों से खंडवा में याेग की शिक्षा दे रही है उनके द्वारा सिखाए गए योग से महिलाओं की बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे थायराइड, माइग्रेन, शूगर, बीपी, गढ़िया, मोटापा पीसीओडी, स्लिपडिस्क, साइटिका, सरवाइकल, चेचक के दाग, घुटनों के दर्द, एडी दर्द, पूर्ण रूप से ठीक हुए हैं साथ ही कई महिलाए जिन्हें कई वर्षों से संतान प्राप्त नहीं हुई थी उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति योग द्वारा हुई कार्यक्रम के समापन पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने सभी से अपील की कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट योग को जरूर दें। उन्होंने “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज” का नारा देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर मे मीनाक्षी डोडवानी, टीना,सोनाली तायडे यशिका कामनानी, परी, महक रावतानी, भव्या गुरबख्शानी, हार्दिक,क्रिस्टी हिरानी,टीना रोहड़ा, परी श्यामनानी कृपा पलास निखिल गोस्वामी ने ,विशेष सहयोग दिया
16 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
16 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
18 hours ago
थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
18 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में हुआ भव्य योग आयोजन।
18 hours ago
*विश्व संगीत दिवस पर सद्भावना मंच का आयोजन*
19 hours ago
देश के रत्न किशोर दा को मिले भारत रत्न सम्मान, महाअभियान का शुभारंभ
19 hours ago
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न