ताज़ा ख़बरें

8.63 करोड़ के विकास कार्यों का कल होगा भूमि पूजन

खास खबर

8.63 करोड़ के विकास कार्यों का कल होगा भूमि पूजन
विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
खंडवा//

खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे के प्रयासों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास हेतु लगभग ₹8 करोड़ 63 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से समझाते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य खंडवा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक धरोहरों के संरक्षण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि इस राशि से रामेश्वर कुंड, पदम कुंड एवं राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर तथा महापौर अमृता अमर यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आज के निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम प्रभारी हरीश कोटवाले, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, दिनेश पालीवाल, सतनाम सिंह होरा, यशदीप चौरे प्रशांत मिश्रा प्रदीप यादव, डॉ अनीश अरझरे, विजय यादव सुधांशु जैन, योगेश जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!