
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल संघ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खण्डवा//

खंडवा इंदौर में आयोजित 75 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल संघ की महिला टीम ने ग्रुप मैचों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं सचिव धीरज बरोले ने बताया कि इंदौर के नेशनल बास्केबॉल अकादमी में 12 से 15 जुलाई के बीच 75 वी राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बास्केटबॉल संघ खंडवा की टीम ने ग्रुप मैचों में तीसरा स्थान बनाया और नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि और इस उपलब्धि में मुख्य कोच भीमसिंह और सहायक कोच लक्की कुमरावत की मुख्य भूमिका रही है, टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन , जिला खेल अधिकारी रूपसिंह कलेश, चेतन गौहर, समाजसेवी सुनील जैन, नवीन जेदिया, अक्कू, विशाल, रोनू फ्रांसिस, आसिफ, अभिषेक सिलावट, आर.आई धरम सिंह जामोद, मनीष भाई और समस्त खेल संगठनों ने हार्दिक शुभकनाएं दी।










