
*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खंडवा*
*स्वस्थ माता स्वस्थ शिशु परीक्षण*

—————
स्वस्थ माता स्वस्थ शिशु परीक्षण में सम्मानीय *श्री मुकेश जी पाटिल* (खंडवा विभाग समन्वयक ) का आतिथ्य प्राप्त हुआ
************
सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खंडवा विद्यालय में स्वस्थ शिशु स्वस्थ माता प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें डॉ. दिनेश जी लौवंशी (रामकृष्ण बाल विकास समिति के सम्माननीय सदस्य), डॉ. अनारसिंह जी सोलंकी (सेवा भारती का दायित्व), डॉ राधेश्याम जी पटेल (वैकुंठ नगर समिति के सम्माननीय सदस्य), डॉ. मनीष जी खेडेकर (सामान्य रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशीष जी पारे, डॉ. महेंद्र जी करोडें
द्वारा भैया बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें भैया बहनों का वजन ऊंचाई तथा स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम जी पटेल द्वारा सभी मातृशक्तियों को शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्राचार्य देवेन्द्र जोशी एवं प्रधानाचार्य शालिनी चंदेल भी उपस्थित थे।









