चुनाव में प्रमोद व मोना के धारदार नेतृत्व मे रामपुर खास की सफलता पर बढ़ा हुआ है कार्यकर्ताओं का जोश
लालगंज, प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को प्रतापगढ़ समेत यूपी में मिली सफलताओं को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को लेकर रामपुर खास में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा दिखा है।
शनिवार को कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की हुई संगठनात्म समीक्षा बैठक में रामपुर खास में इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को मिली दस हजार से अधिक की बढ़त को लेकर खुशी जतायी गयी। उत्साहित कार्यकर्ता इस उपलब्धि को राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो को सेहरा देते दिखे।
आगामी दस जून सोमवार को लालगंज तथा सांगीपुर में होने वाले पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी कैम्प कार्यालय पर उत्साहजनक माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं व समर्थकों मे इस बात की भी खुशी झलकती दिखी कि प्रतापगढ़ में मिली सफलता के साथ प्रदेश में भी कई लोकसभा सीटों पर प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के स्टार कैम्पेन से कामयाबी मिली है।
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का राहुल गांधी की रायबरेली तथा केएल शर्मा की अमेठी संसदीय सीट पर प्रचार करने के साथ कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन में रैली में हुंकार भरना चुनावी सफलता का आकलन नजर आया। वहीं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने गृह जनपद प्रतापगढ़ के अलावा प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, सीतापुर में भी चुनावी दस्तक दिया और इन जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों की शानदार जीत पार्टी की झोली में आयी। वहीं अमेठी संसदीय सीट पर आराधना मिश्रा मोना के पार्टी प्रभारी के रूप में केएल शर्मा की जीत को लेकर भी कार्यकर्ता पडोसी संसदीय सीट में क्षेत्रीय विधायक की मजबूत पकड़ आंकते दिखे।
रायबरेली में भी आराधना मिश्रा मोना ने सघन प्रचार किया तो रामपुर खास मे कमान संभालकर पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा को मिली बढ़त पर इस बार दस हजार से अधिक की लीड खड़ी कर क्षेत्र के जिले भर में सियासी रसूख का जलवा बिखेरा। बैठक में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, लालजी यादव, दृगपाल यादव, छोटे लाल सरोज, रघुनाथ सरोज,
आचार्य विन्देश्वरी पटेल, सुरेन्द्र सिंह ददन, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, पन्ना लाल पाल, दारा सिंह, शेरू खां, सोनू शुक्ला, रामलखन जायसवाल, भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी आदि ने सफलताओं पर खुशी जताते कार्यकर्ता धन्यवाद दिवस के आयोजन को लेकर सुझाव रखे। अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।
मोदी सरकार के कार्यकाल पर पंधाना विधायक छाया मोरे का बयान: ‘सबका साथ, सबका विकास’ से देश में हो रहा चहुंमुखी विकास।
16 hours ago
जप्तशुदा 5 मोटर साइकिल आज नीलाम होंगी
16 hours ago
नहाल्दा व कोटवाड़ा में 121 टीबी मरीजों की एक्स-रे जांच की गई
16 hours ago
सभी पंजीकृत श्रमिक 13 जून तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें
16 hours ago
एस.एन. कॉलेज में तंबाकू निषेध सम्बंधी कार्यक्रम सम्पन्न
16 hours ago
हाटकेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा शिवमहापुराण का रस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म और भक्ति का संदेश।
18 hours ago
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आज जनपद पंचायत खंडवा में समीक्षा बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
19 hours ago
बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई ईद अल अजह आगर मालवा के बड़ोद।
19 hours ago
SDM आँफिस रूणकी मे हुई मिटिंग
19 hours ago
दो कमरों में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री पकड़ी:भोपाल के गांधी नगर में STF का छापा, 700 से ज्यादा पेटियां मिलीं; 10 लोग हिरासत में भोपाल