तेज आंधी व बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त, जगह जगह टूटे बिजली के तार
हाईवे व गांव में गिरे छायादार पेड़, खम्भों के टूटने से चरमराई बिजली व्यवस्था
आंधी व बारिश से सड़क पर गिरे पेड़,
आंधी के चलते ढही मकान की चाहरदीवारी
आंधी से गिरा बिजली का खम्भा
लालगंज-प्रतापगढ़। शनिवार की देर रात अचानक तेज आंधी व जोरदार बारिश को लेकर जनजीवन अस्तव्यस्त हो उठा। जगह जगह पेड़ और डालियां गिर पड़ी। वहीं बिजली के खम्भे भी गिर गए। तार टूट जाने से रविवार को शाम तक नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में विद्युत सप्लाई बाधित देखी गयी। विद्युत सप्लाई ठप होने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करते देखा गया।
हालांकि बारिश को लेकर मौसम जरूर भीषण गर्मी में थोड़ा राहत देता दिखा। तेज आंधी और झमाझम बारिश से तहसील परिसर में जल जमाव हो उठा दिखा। वहीं खेतों में भी पानी जमा हुआ देखा गया। कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गये। कुछ जगह बिजली के खम्भे भी धराशायी हो उठे। गांव में लोगों का टीन-टप्पर उड़ गया। कई घरों में बनी चाहरदीवारी भी भरभराकर ढह गयी।
लालगंज बाजार में भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने लगे टीन-होर्डिंग आदि आंधी की भेंट चढ़ गया। लालगंज भवरामबोझी मार्ग पर टीकाराम वार्ड के समीप नीम का एक बड़ा वृक्ष हाई-वे पर गिर गया। इसके चलते सुबह करीब दस बजे तक आवागमन बाधित दिखा। गांवों में भी छप्पर तथा टीन आदि गिर पड़े। कुछ छप्परनुमा मकान पर पेड़ की मोटी मोटी डालियां गिरने से लोग भयभीत देखे गये।
सगरासुन्दरपुर क्षेत्र के हण्डौर गांव में ग्यारह हजार क्षमता की लाइन क्षत-बिछत हो गयी। लालगंज के खेमसरी गांव में हर घर जल के अन्तर्गत निर्माणाधीन पीने के पानी की टंकी पर बगल में नीम का पेड़ गिर गया।
इससे निर्माणाधीन पिलर टूट कर गिर गये। पिलर टूटने से गांव के खम्भों के तार भी टूटकर गिर गये। तार व खम्भों के टूटने से बिजली व्यवस्था भी रविवार को बाधित दिखी। हालांकि किसानों के लिए राहत जायद की फसल में जरूर देखी सुनी गयी। सब्जियों तथा उड़द व सेम, चैकी के लिए बारिश लाभदायक आकी जा रही है। बिजली व्यवस्था बाधित होने से सरकारी पीने के पानी की टंकियों से रविवार को पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
3 minutes ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
3 minutes ago
गिदहा गांव में स्टील धातु चोरी पुलिस जांच में जुटी, कुशीनगर में काली मंदिर की पिंडी खंडित,,
3 minutes ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
3 minutes ago
हस्तिनापुर: कलयुगी बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या, दिल दहला देने वाला खुलासा
3 minutes ago
*श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन 01 अप्रैल से*
14 minutes ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
19 hours ago
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विद्यार्थियों ने खालवा में श्रमदान कर सोखता गड्ढा बनाया
19 hours ago
प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित मन की बात सुनकर जनता के मन में देश के प्रति कुछ करने की इच्छा जागृत होती है।
21 hours ago
*अंतर प्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन में हुआ सिन्धी साहित्य में महिला विमर्श*