Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: हाईवे पर जानलेवा गड्ढे, संकेतक भी गायब

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरी तरह बदहाल हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, तो वहीं संकेतक भी नहीं लगे हैं। ऐसे में आए दिन वाहन हादसे का शिकार होते रहते हैं।
हाईवे पर उल्टी दिशा से दौड़ते वाहन और अवैध रूप से बनाए गए कट से हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
दर्जनोंं घटनाओंं और लगातार नागरिकोंं द्वारा हाईवे की बदहाली का मुद्दा उठाने के बावजूद एनएचएआई प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अकबरपुर-बसखारी मार्ग से निबियहवा पोखरा के रास्ते हाईवे को जाने वाली लिंक सड़क से हाईवे पर चढ़ना जोखिम भरा है। 50 मीटर की सड़क आधी से ज्यादा टूट चुकी है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहनोंं को हमेशा हादसे का भय बना रहता है। यही नहीं हाईवे पर बने करीब सभी बस स्टाॅप जर्जर हो चुके हैं। होटल व पेट्रोल पंप के पास संकेतक भी नहीं लगा है। 100 से अधिक अवैध कट जानलेवा बन गए हैं। आए दिन यहां हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं।
अस्थायी बस स्टाप बदहाल
अकबरपुर से महरूआ तक हाईवे पर आधा दर्जन से अधिक अस्थायी बस स्टाप बदहाल पड़े हैं। न्योतरिया हाईवे पर स्थित अस्थायी बस स्टाॅप के ऊपर छांव के लिए लगा टिन शेड टूट चुका है। तेज धूप में खड़े होकर यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा है।

पलट रहे वाहन
हाईवे पर गड्ढे के चलते मार्च माह में वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, इसमें एक यात्री की मौत और 25 लोग घायल हो गए थे। वह गड्ढा आनन-फानन एनएचएआई ने भरवा दिया गया था, लेकिन तीन माह बाद उसी स्थान पर दोबारा गड्ढा हो गया है। यदि इसको जल्द ही नहीं भरा गया तो फिर हादसा हो सकता है। टांडा से लेकर अकबरपुर होते हुए महरुआ तक इस नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं।
पुलिस सुरक्षा के नहीं इंतजाम
हाईवे पर लोगों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इक्का-दुक्का जगह पीआरवी पुलिस नजर आती है, बाकी स्थानोंं पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर नहीं आते हैं।
एनएचएआई को लिखा गया पत्र
टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे होने की जानकारी मिली है। एनएचएआई को हाईवे के गड्ढे भरवाने व संकेतक लगवाने का पत्र लिख गया है। – सदानंद गुप्त, एडीएम

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!