अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

मुखबिर की सूचना पर अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, खनन विभाग की कार्रवाई

कादरचौक थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कादरचौक स्थित बिजली घर से थोड़ी दूरी पर मुखबिर की सूचना पर खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार खनन विभाग के अधिकारी गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बिना परमिशन के दिन के समय अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने मौके से खनन में लगी जेसीबी मशीन को बरामद कर लिया।

खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के खनन करना पूरी तरह अवैध है। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

खनन इस्पेक्टर गुलशन कुमार ने बताया की एक जेसीबी 3टेक्टर बरामद कर थाने में खड़े करबा दिए हैँ कानूनी कार्यवाही की जा रही हैँ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!