लालगंज -जैसे जैसे चुनावी मतदान तारीखे नजदीक आती दिख रही है वैसे वैसे सियासी पारा गर्मी के साथ ही और गर्म होता चला जा रहा है। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी कल दिनांक 13/05/2024 को लालगंज नगर पंचायत पहुंचकर जनसमर्थन पाने हेतु जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आगामी 20 मई को जिले में मतदान होना है जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभी तक रायबरेली संसदीय सीट से उनकी मां सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती चली आ रही है अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पारिवारिक उत्तराधिकारी के तौर पर राहुल गांधी इस तिलिस्म को आगे बढ़ाने में सफल होते हैं या नहीं।
2,507 Less than a minute










