अन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

निरोगी जीवन का मंत्र,खुश रहिए-शिवानी जैन एडवोकेट 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

निरोगी जीवन का मंत्र,खुश रहिए-शिवानी जैन एडवोकेट

ऑल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन ने विश्व हास्य दिवस पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर आत्मद्वंद्व मचा हुआ है। ऐसे में हंसी दुनियाभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती है। हास्य योग के अनुसार, “हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है, जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपूर्ण बनाने के सभी तत्त्व उपस्थित रहते हैं। यह व्यक्ति के विद्युत चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करता है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जब व्यक्ति समूह में हंसता है तो उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा पूरे क्षेत्र में फैल जाती है और क्षेत्र से नकारात्मक ऊर्जा हटती है।

थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन ने कहा कि विश्व भर में एक दिन हंसने के नाम समर्पित है। लखनऊ रेलवे स्टेशन से आदमी बाहर निकलता है तो बड़े अक्षरों में लिखे बोर्ड पर नज़र टिकती है- “मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं”। यह वाक्य पढ़ते ही यात्रियों के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल जाती है।

हँसना एक मानवीय लक्षण है, सृष्टि का कोई भी जीवधारी नहीं हँसता, लेकिन एक हम मनुष्य ही हँसने वाले प्राणी हैं, जीवन में निरोगी रहने के लिए हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। खाना खाते समय मुस्कुराइए, आपको महसूस होगा कि खाना अब अधिक स्वादिष्ट लग रहा है

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, बृजेश शुक्ला एडवोकेट, डॉआरके शर्मा, डॉक्टर संजीव शर्मा, निदेशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट, डॉक्टर रिता चौहान आदि ने कहा कि हँसने से ऑक्सीजन का संचार अधिक होता है व दूषित वायु बाहर निकलती है।

नियमित रूप से खुलकर हँसना शरीर के सभी अवयवों को ताकतवर और पुष्ट करता है व शरीर में रक्त संचार की गति बढ़ जाती है तथा पाचन तंत्र अधिक कुशलता से कार्य करता है।

शिवानी जैन एडवोकेट

डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!