अयोध्या
पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीनेट की परीक्षा के माध्यम से नर्सिंग में एंट्रेंस एग्जाम में सॉल्वरो को बैठा कर छात्रों से लाखों रुपए लेकर एडमिशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार हुई।अजय सिंह रितांशु मौर्य व सचिन रघुवंशी गिरफ्तार हुई। पकड़े गए अभियुक्त सिद्धार्थनगर बाराबंकी व सीतापुर के रहने वाले हैं। बता दे कि 6 फरवरी 2024 को अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ की वाइस प्रिंसिपल नीमा वीपी ने 11 छात्रों के खिलाफ अयोध्या कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया था, संदिग्ध रूप से अयोध्या मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था.गिरफ्तार तीनों अभियुक्त का एफआईआर में नाम नहीं, प्रकाश में आने के बाद अयोध्या पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, तीनों के खिलाफ लखनऊ व अयोध्या दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे, पुलिस की विवेचना जारी है। जिसकी जानकारी एसएसपी राज करण नैय्यर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
2,519 1 minute read













