सुप्रीम कोर्ट का फैसला,स्त्री धन पर पति या ससुराल वालों का कोई हक नहीं। जानिए क्या-क्या आता है?
देश में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कुछ शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं, जिनमें मंगलसूत्र और स्त्री धन आम हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्त्री धन को लेकर गुरुवार को एक अहम फैसले में कहा कि महिला का स्त्री धन उसकी पूर्ण संपत्ति है। जिसे अपनी मर्जी से खर्च करने का उसे पूरा अधिकार है। इस स्त्री धन में पति कभी भी हिस्सेदार नहीं बन सकता
सुप्रीम कोर्ट का फैसला,स्त्री धन पर पति या ससुराल वालों का कोई हक नहीं। जानिए क्या-क्या आता है?
मुंबई: देश में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कुछ शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं, जिनमें मंगलसूत्र और स्त्री धन आम हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्त्री धन को लेकर गुरुवार को एक अहम फैसले में कहा कि महिला का स्त्री धन उसकी पूर्ण संपत्ति है। जिसे अपनी मर्जी से खर्च करने का उसे पूरा अधिकार है। इस स्त्री धन में पति कभी भी हिस्सेदार नहीं बन सकता, लेकिन संकट के समय पत्नी की रजामंदी से इसका इस्तेमाल कर सकता है।पति या ससुराल वालों का कोई हक नहीं। स्त्री धन में किसी महिला को बचपन से लेकर भी जो चीजें मिलती हैं, वह भी स्त्री धन के दायरे में आती हैं।इनमें नकदी से लेकर सोना, हर तरह के तोहफे, संपत्तियां और बचत भी शामिल हैं।आसान शब्दों में कहें तो जरूरी नहीं है कि शादी के दौरान या शादी के बाद मिले इस तरह के उपहारों को ही स्त्री धन माना जाए।जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने स्त्री धन को लेकर दायर एक वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा था कि महिला को अपने स्त्री धन पर पूरा अधिकार है, जिसमें शादी से पहले, शादी के दौरान या बाद में मिलीं हुईं सभी चीजें शामिल हैं, जैसे कि माता-पिता, ससुराल वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिले गिफ्ट, धन, गहने, जमीन और बर्तन आदि।क्या होता है स्त्री धन?ऐसे में ये समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर स्त्री धन क्या है और इसके दायरे में क्या-क्या आता है? दरअसल स्त्री धन एक कानूनी टर्म है, जिसका जिक्र हिंदू धर्म में देखने को मिलता है। स्त्री धन का अर्थ है महिला के हक का धन, संपत्ति, कागजात और अन्य वस्तुएं। एक आम धारणा ये है कि महिलाओं को शादी के दौरान जो चीजें उपहार स्वरूप मिलती हैं, उन्हें ही स्त्री धन माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है।
*कोतवाली पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश कि अव्हेलना करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर कि गई सख्त कार्यवाही।*
7 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
7 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर दोषी को दंडित कराने की सार्थक कार्यवाही करते हुए पिछले 12 दिन मे समस्त न्यायालय मे विचाराधीन 158 प्रकरण का निराकरण कर 75 प्रकरण मे दण्डादेश किया गया*
7 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
7 hours ago
जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री सीएम से मिलकर बनाएं विकास योजना।
7 hours ago
एमएलबी स्कूल खंडवा में मनाया गया ‘विश्व युवा कौशल दिवस’, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां।
7 hours ago
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा महिला कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा।
7 hours ago
*सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम की 105 वीं जयंती पर 22 को संगीत संध्या*
7 hours ago
किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।