Uncategorizedताज़ा ख़बरें

आज प्रस्थान करेंगी पोलिंग पार्टियाँ कल होगा मतदान

  • बुलन्दशहर

    जैसा कि हम सब जानते है। कि कल 26 अप्रैल 2024 जिले के दूसरे चरण में मतदान होगा। बुलन्दशहर लोक सभा क्षेत्र में पाँच विधान सभा क्षेत्र सदर, शिकारपुर स्याना अनूपशहर तथा डिबाई तथा गौतम बुद्ध नगर के विधान सभा क्षेत्र खुर्जा और सिंकदराबाद के लिए बुधवार से ही नवीन मंडी व डी०ए० वी० इन्टर कालिज में बहुत ही उत्साह के साथ तैयारियाँ चलती रहीं। विश्वसनीय सूत्रो के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि डी० ए० वी० इन्टर कालिज तथा नवीन मंडी से पोलिंग पार्टी की। रवानगी के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टी रवाना होगी।
    मतदान स्थल पर जाने के लिए आज सुबह 6 बजे पोलिंग पार्टियों को बुलाया गया है। यहाँ से उन्हें अति आवश्यक चुनाव सामग्री तथा ई० वी० एम० मशीन देकर पूर्ण सुरक्षा के साथ मतदान स्थलों पर भेजा जायेगा। मतदान के बाद 26 अप्रैल को ही ई०वी० एम व चुनाव- सामग्री नवीन मंडी स्ट्रांग रूम में जमा करवाई जायेगी।
    निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए प्रशासन ने जिले को 33 जोन और 191 सैक्टर में विभाजित किया है और 1498 मतदान केन्द्रों के 2876 बूथ बनाये है। यहाँ पर मतदाता निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।

डॉ० संदीप कुमार शर्मा
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
जिला प्रभारी बुलंदशहर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!