ताज़ा ख़बरें

चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई महिला

पेट में जगह-जगह घाव हुए, जयपुर में बिना ऑपरेशन किए बाहर निकाली गई

जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग महिला ने चोरी होने के डर से सोने की चेन निगल ली। इस चेन को पिछले दिनों जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने निकाला है। एंडोस्कोपिक प्रोसीजर के जरिए चेन को निकाला गया। दरअसल, चेन निगलने से महिला के पेट में जगह-जगह घाव हो गए थे, जिससे उसके अल्सर बन गए। अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक कल्ला ने बताया- डिमेंशिया (दिमाग की बीमारी) से पीड़ित 75 वर्षीय महिला को यह भ्रम हो गया कि उसके घर चोर घुस आया है। इस भ्रम में उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया। डॉक्टर ने बताया- चेन निगलने के बाद महिला के पेट में तेज पेट दर्द के साथ खाना-खाने समेत अन्य चीजें खाने में भी समस्या आने लगी थी।

तकलीफ के बाद महिला को हॉस्पिटल में दिखाने के लिए लाया गया। यहां जांच की तो देखा महिला के पेट में चेन पड़ी है। इस चेन के निगलने से महिला की भोजन नली और पेट में जगह-जगह घाव हो गए। जो अल्सर बन गए थे। ऐसे में उन्हें तेज पेट दर्द हो रहा ता। खाना निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिख रहे थे।

महिला के एक्सरे में दिखी सोने की चेन।
सर्जरी से निकालना जटिल
डॉक्टर ने बताया- पेट में अल्सर होने और महिला की उम्र ज्यादा होने से उसका ऑपरेशन करना मुश्किल था। इसलिए हमने एंडोस्कोपी से ही चेन निकालने का निर्णय लिया। इसके लिए रॉथ बास्केट तकनीक से पेट से चेन निकालने की प्रक्रिया की गई।

डॉक्टर ने बताया कि एंडोस्कोपी से भी चेन को निकालना आसान नहीं था। क्योंकि चेन लम्बी थी और उसको निकालने के दौरान महिला के पेट में घाव होने का खतरा ज्यादा था। डॉक्टर ने बताया कि एंडोस्कोपिक प्रोसीजर से चेन निकालने के बाद अब महिला की तबीयत ठीक है और उसके अल्सर भी धीरे-धीरे ठीक होने लगे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!