.
<img src="https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG20240416172532-458×1024.jpg" alt="" width="458" height="1024" class="alignnone size-large wp-image-131916" /विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग-बैनर और पोस्टर हटवाया। आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग तथा बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया। नगर परिषद ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर चौक-चौराहों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर हटाकर जब्त कर लिए। इसके बाबजूद भी गाड़ियों में पार्टी के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं एक बुलेरो में भारतीय किसान यूनियन का पोस्टर लगा देखने को मिला हैं जिसका नंबर UP79Y8737 हैं अगर बैनर पोस्टर नहीं हटाए तो होगी केस दर्ज
डीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि अगर राजनीतिक पार्टी बैनर पोस्टर नहीं हटाते है,तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि इसकी जानकारी सभी राजनीतिक पार्टी को दे दी गई है। इसके साथ ही सरकारी बैनर र्पोस्टर को हटाने का आदेश दिया गया है। इसके बाबजूद भी गाड़ियों में पोस्टर लगे दिख रहे हैं। रिपोर्टर – अमरेंद्र कुमार बिधूना औरैया












