Uncategorizedताज़ा ख़बरें

युवक का गर्रा नदी में उतराता मिला शव

शराब के नशे का आदी था युवक,

साण्डी,हरदोई।थाना क्षेत्र के छितरामऊ गर्रा नदी पुल के किनारे एक युवक का नदी में शव उतराता हुए मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार साण्डी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी गजन पुत्र रविकुमार का शव गर्रा नदी के किनारे नदी में उताराता हुआ मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी तथा शव को गर्रा नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गजन के पिता ने बताया कि उसका बेटा शराब के नशे का आदी था।तथा घर में किसी की कोई बात नहीं मानता था। काफी दिनों से देहरादून में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।और घर भी नहीं आता था 8 साल पहले लड़के की शादी हुई थी जिसके 2 साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी।इसके बाद से कभी कभार घर आता था और देहरादून में रहकर काम करता था।उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर के समय 1:00 बजे वह हरपालपुर काम करने के लिए घर से निकला था जिसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली।सोमवार की लगभग 2:00 बजे के करीब गर्रा नदी में उसका शव मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!