Uncategorizedताज़ा ख़बरें

डीएम की अध्यक्षता में हुई नोडल अधिकारियो की बैठक

प्रेक्षक गणों के ठहरने की व्यवस्था समय से पूर्व कराने के निर्देश

हरदोई।स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव से सम्बंधित विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टी रवानगी स्थल के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। वाहनों का रुट चार्ट तैयार कर लिया जाये। वाहन स्वामियों के साथ एक बैठक कर ली जाये। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी व एआरएम रोडवेज की बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बैलेट पेपर की ससमय छपाई करा ली जाये। चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाले लिफाफों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित की जाये। सभी वलनरेबल बूथों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था करायी जाये। नगर पालिका में मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाये। बैरीकैटिंग आदि की व्यवस्था ससमय कर ली जाये। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उचित व्यवस्था की जाये। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाये। प्रेक्षक गणों के लिए रुकने की व्यवस्था समय से करा ली जाये। मतदान दिवस के लिए बूथों पर जरूरी व्यवस्था समय से करा ली जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!