☀️राजनीति☀️खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव नामांकन रद्द, भाजपा प्रत्याशी को मिला वाकोवर, पढ़ें खबर किन कारणों से निरस्त किया गया नामांकन
कटनी। मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट देश की कुछ चर्चित सीटों में शुमार हैं। एक तो यहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ़ इंडिया गठबंधन के चलते यही एकमात्र सीट है जिसे कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है या यूं कहें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मांगी है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में शामिल आठ विधानसभाओं में से चांंदला विधानसभा को छोड़कर बाकी सात विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी का न तो कोई ज्यादा प्रभाव है न ही वोट बैंक। समाजवादी पार्टी खजुराहो लोकसभा से ज्यादा प्रभावी तो टीकमगढ़, रीवा, सीधी लोकसभा क्षेत्र में बताई जाती है। फिर भी अखिलेश यादव ने कांग्रेस से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र ही क्यों मांगा शुरू से ही लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक विश्लेषकों को यह बात हजम नहीं हो रही थी।
प्रदेश भाजपाई और सपाई राजनीति को करीब से जानने वालों की चौपाल से मिली खबरों पर यदि विश्वास किया जाय तो यह सीट पार्टी से ज्यादा दो पार्टी प्रमुखों के निजी हितों को साधने के लिए ली गई है ! बड़ी जद्दोजहद के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहले तो डाॅ मनोज यादव को कैंडीडेट घोषित किया, मगर अखबारों की स्याही सूखी भी नहीं थी कि अखिलेश ने एकबार फिर मनोज यादव की टिकिट काटते हुए श्रीमती मीरा यादव का नाम घोषित कर दिया। विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित करने के बाद बदला गया था। मीरा यादव पूर्व में मध्यप्रदेश की निवाडी विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं जबकि उनके पति दीपनारायण यादव उत्तर प्रदेश में झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। मतलब यह है कि यादव दंपति को मजा हुआ राजनीतिज्ञ कहा जा सकता है।
इंडिया गठबंधन की साझा उम्मीदवार मीरा यादव ने पूरे तामझाम के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनौती पेश की। मगर जब नामांकन पत्रों की जांच का सिलसिला शुरू हुआ तो खबर आई कि इंडिया गठबंधन की साझा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन पत्र कलेक्टर पन्ना ने निरस्त कर दिया। खबर मिल रही है कि मीरा यादव का नामांकन पत्र दो कारणों से निरस्त किया गया है। पहला कारण यह बताया जा रहा है कि कैंडीडेट को नियमानुसार नामांकन पत्र के साथ नवीन वोटर लिस्ट संलग्न करनी होती है मगर श्रीमती यादव ने पुरानी वोटर लिस्ट संलग्न की है। इसी तरह दूसरा कारण यह है कि प्रत्याशी को नामांकन पत्र के प्रत्येक पृष्ट पर हस्ताक्षर करने होते हैं मगर नामांकन पत्र के एक पृष्ट पर मीरा के हस्ताक्षर नहीं हैं। बताया जाता है कि मीरा यादव द्वारा दिए गए आवेदन पर सुनवाई करने के पश्चात कलेक्टर पन्ना ने मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है।
सवाल यह है कि विधायक रह चुके पति-पत्नी और वकीलों की टीम के द्वारा पूरी जांच पड़ताल के बाद भी नामांकन पत्र में यह कमी कैसे रह गई ? कहा जाता है कि राजनीति में जो दिखता है वैसा होता नहीं है और जो होता है वह दिखाई नहीं देता है। इंडिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी श्रीमती मीरा यादव के नामांकन पत्र निरस्त होने के पीछे यही कुछ होता दिख रहा है ! अब चर्चा तो इस बात की है कि पहले घोषित उम्मीदवार मनोज यादव का टिकिट काट कर मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया जाना फिर स्क्रूटनी में मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज हो जाना कहीं यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा (प्रदेश भाजपाध्यक्ष) को वाकओवर देने की चाल तो नहीं है ! अगर ऐसा किया भी गया हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ! अगर राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच इस तरह का अघोषित गठबंधन हो गया हो तो उसे राजनीति में दूषित नहीं माना जाता है खासतौर पर आज की दूषित हो चली राजनीति में।
इस तरह निर्मित हुई परिस्थिति को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है।
इन दो वजहों से रद्द हुआ फार्म
जानकारी मिली है की उसके मुताबिक इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन फार्म दो वजहों से रद्द हुआ।
1 नामांकन फार्म के साथ वोटरलिस्ट की सत्यापित प्रति लगती है, लेकिन मीरा यादव ने पुरानी वोटरलिस्ट की कॉपी लगा दी।
2 फार्म के हर पेज पर प्रत्याशी के ओरिजनल दस्तखत होते हैं लेकिन मीरा यादव के फार्म के एक पेज पर दस्तखत छूट गए थे।
मीरा यादव ने लिखित में आवेदन दिया। पन्ना कलेक्टर ने फार्म होल्ड पर रखकर बात सुनी भी लेकिन इन कमियों का प्रत्याशी के पास जवाब नही था, इसलिए निरस्त कर दिया गया।
मनरेगा संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग तेज की
16 hours ago
विश्व योग दिवस पर छायामोरे ने किया योग, बोलीं- स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है योग।
16 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश दिनांक: 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं महिला पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण संत निरंकारी भवन में एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत में योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा: ”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है।” कोमल जी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए: ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जो शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार करते हैं। कोमल होतवानी द्वारा सिखाए गए बच्चो द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रस्तुति दे कर मानसिक शांति के लिए: कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए गए। ध्यान (Meditation) का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने गहरे सुकून और सकारात्मकता का अनुभव किया। दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील कोमल अशोक होतवानी जी ने बताया उन्होंने पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त कर पिछले 10 वर्षों से खंडवा में याेग की शिक्षा दे रही है उनके द्वारा सिखाए गए योग से महिलाओं की बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे थायराइड, माइग्रेन, शूगर, बीपी, गढ़िया, मोटापा पीसीओडी, स्लिपडिस्क, साइटिका, सरवाइकल, चेचक के दाग, घुटनों के दर्द, एडी दर्द, पूर्ण रूप से ठीक हुए हैं साथ ही कई महिलाए जिन्हें कई वर्षों से संतान प्राप्त नहीं हुई थी उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति योग द्वारा हुई कार्यक्रम के समापन पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने सभी से अपील की कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट योग को जरूर दें। उन्होंने “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज” का नारा देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर मे मीनाक्षी डोडवानी, टीना,सोनाली तायडे यशिका कामनानी, परी, महक रावतानी, भव्या गुरबख्शानी, हार्दिक,क्रिस्टी हिरानी,टीना रोहड़ा, परी श्यामनानी कृपा पलास निखिल गोस्वामी ने ,विशेष सहयोग दिया
17 hours ago
संक्षिप्त समाचार कर्मयुग सेवा फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस.
17 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
17 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
18 hours ago
थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
18 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में हुआ भव्य योग आयोजन।
18 hours ago
*विश्व संगीत दिवस पर सद्भावना मंच का आयोजन*
19 hours ago
देश के रत्न किशोर दा को मिले भारत रत्न सम्मान, महाअभियान का शुभारंभ