Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

पुलिस प्रेक्षक श्री कलासागर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण और  नाम निर्देशन व्यवस्था की ली जानकारी

पुलिस प्रेक्षक श्री कलासागर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण और  नाम निर्देशन व्यवस्था की ली जानकारी
 

महासमुंद 04 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री एम. राकेश चन्द्र कलासागर ने आज महासमुंद लोकसभा अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के साथ पिटियाझर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवश्यक तैयारियां के संबंध में निर्देश देते हुए सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर श्री मलिक ने बताया कि चारों स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए बेरिकेटिंग की जाएगी। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस ऑब्जर्वर को जानकारी दी। तत्पश्चात श्री कलासागर द्वारा कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन प्रक्रिया की जानकारी लिया। उन्होंने अन्य निगरानी केन्द्रों का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!