अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंहरियाणा

गाडिय़ों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान

ऐसा करने वालों को भरना पड़ सकता है 10 हजार रूपये तक का जुर्माना

कुरुक्षेत्र:पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गाडिय़ों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं क्योंकि जिला पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालको पर शिकंजा कसने जा रही है जो गाडिय़ों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गाडिय़ों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है और जिला पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस बारे में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके है। इस अभियान को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी तथा एसीपी को इंचार्ज लगाया गया है। सभी लोगों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनकी उल्लंघना ना करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे। यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाडिय़ों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!