![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20240916-WA00171-2.jpg)
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
मेराल से
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर शुक्रवार को अस्पताल चौक पर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस पदाधिकारी अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का जांच किया गया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु दुर्घटना में अंकुश लगाने तथा क्राइम कंट्रोल के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट तथा वाहन का कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस आदि नहीं रखने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना कागजात तथा बिना हेलमेट के बाइक सवार को बक्सा नहीं जाएगा। चेकिंग अभियान में आरक्षी अरविंद यादव जितेंद्र कुमार सहित अन्य कई जवान शामिल थे