Uncategorizedताज़ा ख़बरें

डीएम ने स्ट्रांग रूम बनाये जाने के लिए मंडी परिसर का किया निरीक्षण

अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में गठित कमेटी व्यवस्थाओं को किया जाएगा सुनिश्चित

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम बनाये जाने हेतु मंडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी परिसर में सफाई करायी जाये। प्रवेश द्वार पर 10 पाईप लगाए जाएं ताकि जानवर अंदर प्रवेश न कर सकें। शेडों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने स्ट्रांग रूम हेतु चिन्हित दुकाने देखी और निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाये जो समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!