मध्यप्रदेशविदिशा

विदिशा में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम संपन्न

 

प्रदेश स्तरीय 20  नारी शक्ति सम्मान प्रदान  किए गए।

विदिशा चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एवं वूमंस पावर ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में नारी सेवा शक्ति सम्मान द प्राइड होटल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन जी ने कहा की महिलाओं का मैनेजमेंट घर का हो या व्यापार में बहुत ही सिस्टमेटिक रहता है।

अतिथि श्रीमती प्रीति शर्मा विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष  ने प्रदेश भर से पधारी सभी मातृ शक्तियों के योगदान की सराहना की।

सार्थक वूमंस क्लब भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती दीपाली तिवारी जी ने कहा कि विदिशा मेरा घर है मैं 25 वर्ष पहले विदिशा में बहू बनकर आई थी आज जो मुझे सम्मान मिला वह मेरी कल्पना से परे है।

विदिशा चेंबर्स ऑफ़ कॉमर्स महामंत्री हिरदेश सोनी ने बताया की विगत 8 वर्ष से महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम विदिशा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एवं वूमंस पावर ग्रुप करता आ रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति कौर एवं ज्योति जैन ने किया कार्यक्रम का स्वागत भाषण विदिशा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा वूमेन’ पावर ग्रुप की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने किया।
अतिथियों का स्वागत वूमेंस पावर ग्रुप की श्रीमती सुचित्रा सोनी एवं मिथलेश दांगी मोना राजपूत ने किया।

इन मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया।
कु नंदिनी चतुर्वेदी श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री श्रीमती बबीता कटारिया कु. ताप्ती ठाकुर कु. दुर्गेश शर्मा श्रीमती आरती शर्मा डॉक्टर रूपिका गर्ग डॉक्टर प्रीति कौर कु.अंशिका जैन कु. वंशिका सेन कु. कुहू जोशी श्रीमति मंजू महोबे श्रीमती रूपाली साहनी श्रीमती रितिका अरोड़ा श्रीमति रानी रैकवार श्रीमति निशा गर्ग श्रीमति भारती चौहान श्रीमती ज्योति शर्मा कु. काजल सोनी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!