Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा ख़बरेंराजनीतिरामगढ़

गढ़वा जिला के भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षों ने सांसद बीडी राम को प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया विरोध, किया स्थानीय प्रत्याशी बनाने का मांग

गढ़वा जिला के भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने गुरुवार को मेराल मे बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बीडी राम को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया, पलामू संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का मांग किया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मेराल से

गढ़वा जिला के भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने गुरुवार को मेराल मे बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बीडी राम को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया, पलामू संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का मांग किया है।

14 मार्च गुरुवार को ही सांसद बीडी राम द्वारा मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ होने के बाद हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी मौके पर मेराल में ही गढ़वा जिला के कुल 27 में से19 मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक विरोध किया, जो पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा का अंतर कलह को साफ उजागर करता है। मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाहर के प्रत्याशी को लगातार सांसद प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है

साथ ही लोगों ने वर्तमान सांसद बीडी राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 10 साल सांसद रहने के बाद आज भी उनका व्यवहार जनप्रतिनिधि का नहीं बल्कि डीजीपी का ही है। अपने कार्यकाल में इन्होंने न तो जनता से जुड़ सके और न हीं कार्य कर्ताओं को पहचान सके। मंडल अध्यक्षों ने चुनौती देते हुए कहा कि सांसद बीडी राम अपने सभी मंडल अध्यक्षों को पहचान लेंगे तो हम लोग राजनीति करना बंद कर देंगे। बैठक में उपस्थित 19 मंडल अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी द्वारा जब रायशुमारी की गई थी

उसमें हम सभी लोग बी डी राम का नाम छोड़कर अन्य तीन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम दिया था, लेकिन हम सभी मंडल अध्यक्षों का सलाह को दरकिनार कर षड्यंत्र के तहत रायसुमारी को बदल कर पुनः बी डी राम का नाम भेज दिया गयाइतना ही नहीं सभी मंडल अध्यक्षों ने सांसद श्री राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम पर एनजीओ चलता है जिसके माध्यम से सांसद निधि का सारा फंड खर्च किया जाता है जो जांच का विषय है। लोगों ने कहा कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम लोगों का विरोध नही रुकेगा।अगला रणनीति बनाते हुए राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर विरोध करने का काम करेंगे तथा पुतला दहन किया जाएगा।

आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी झारखंड को प्रेषित किया गया है।विरोध करने वाले मंडल अध्यक्ष के लोगों में उदय कुशवाहा मेराल उतरी, मनोज जायसवाल मेराल दक्षिणी बसंत प्रसाद रंका उतरी, उदय कुमार प्रजापति रंका दक्षिणी, कन्हाई प्रसाद केतार, योगेंद्र कुमार मेहता बरडीहा, अवध बिहारी गुप्ता बिशनपुरा, श्रवण कुमार चंद्रवंशी डंडई, संध्याकर विश्वकर्मा खरौंधी, लखन चौधरी डंडा, दिलीप कुमार यादव सगमा, विकास कुमार पांडे बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, शिवलाल सिंह चिनिया,

राजेश्वर ठाकुर भंडारिया, सोना कुमार यादव भवनाथपुर, बलजीत सोनी रमना, कुमार कनिष्क बंशीधर नगर, बजरंग प्रसाद बडगड़ अखिलेश यादव धुरकी का नाम शामिल हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!