ताज़ा ख़बरें

बीएमसी द्वारा तोड़े गए मुंबई विले पार्ले स्थित जैन मन्दिर का पुनर्निर्माण करे महाराष्ट्र सरकार,

भारतीय जनता पार्टी जैन समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर दोनों पदाधिकारियों को बर्खास्त करे,

बीएमसी द्वारा तोड़े गए मुंबई विले पार्ले स्थित जैन मन्दिर का पुनर्निर्माण करे महाराष्ट्र सरकार,

भारतीय जनता पार्टी जैन समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर दोनों पदाधिकारियों को बर्खास्त करे,

खंडवा ।। पूरे देश का जैन समाज विगत दिनों घटित घटनाओं से आक्रोशित है, और सरकार से मांग कर रहा है कि जैन समाज को न्याय मिलना चाहिए जो कार्यवाई हुई है अनुचित है, समाज के सुनील जैन ने बताया कि घटनाओं को लेकर पूरे देश में समाज द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा रहे हैं, उसी के अंतर्गत अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा युवक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बोहरा खंडवा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेडा जावरा, प्रदेश महामंत्री मंगल नाहर शाजापुर, हार्दिक मेहता रतलाम, खंडवा जिला अध्यक्ष अभय जैन, युवक महासंघ अध्यक्ष राजकुमार बोथरा, वीरेंद्र जैन ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की पिछले दिनों घटित तीन अमानवीय अव्यवहारिक घटनाओं से जैन समाज आक्रोशित हे। सिंगोली के पास कछला गांव में रात्रि विश्राम के दौरान तीन साधुओं के साथ मारपीट कर असामाजिक तत्वों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, हाय कोर्ट की रोक के बाद मुंबई विले पार्ले पूर्व स्थित 30 साल पुराना श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शराब कारोबारी और बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारीयो की मिली भगत से तोड़ दिया गया, .जबलपुर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जागृति शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी विधायक अभिलाष पाण्डे के विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्रहणा रहित सोच के चलते अहिंसा प्रिय जैन समाज की तुलना एक वर्ग विशेष से कर कहा कल्कि अवतार आएगा तब विपक्ष में रावण बनकर जैन समाज खड़ा रहेगा, इन घटनाओं को लेकर समाज आक्रोशित है, समाज के सुनील जैन ने बताया कि जैन समाज देश के विकास और उन्नति में सबसे अहम योगदान देता है। सबसे शांतिप्रिय समाज अहिंसा परमो धर्म पर चलने वाले समाज के बारे में इस तरह ओछी मानसिकता रखने वाले दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी इसी सोच का कतई समर्थन नहीं कर सकती। इन घटनाओं से संपूर्ण जैन समाज आहत हे आंदोलित हे, सकल जैन समाज के अभय जैन चोपड़ा,विजय बोहरा, वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, सुनील जैन,विजय सेेठी, रोहित मेहता, नवीश बोथरा,पंकज छाबड़ा, प्रमोद जैन प्रेमांशु जैन, चंद्रकांत सांड सहित जैन समाज के पदाधिकारी ने जबलपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला भारतीय जनता पार्टी विधायक अभिलाष पाण्डे के विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा संपूर्ण जैन समाज के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर दोनों नेताओं को कठोर शब्दों में निंदा करते हुवे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से निवेदन करते हे तुरंत दोनों पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुवे उन्हें पार्टी से मुक्त करे। साथ ही बांबे में विले पार्ले पूर्व स्थित 30 साल पुराना श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को हाईकोर्ट के स्टे के बाद षड्यंत्र पूर्वक तोड़ने पर महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं मुख्यमंत्री से से निवेदन हे की मंदिर तोड़ने वाले बी एम सी के भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करे और मंदिर का पुनः निर्माण करे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!