Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

20सूत्री क्रियानवन समिति की समीक्षा बैठक में लिए गए कई एहम फैसले

प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20सूत्री क्रियानवन समिति की बैठक बुधवार को मंसूर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

रमुना से

  1. प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20सूत्री क्रियानवन समिति की बैठक बुधवार को मंसूर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रखंड कार्यालय में चल रहे विकास योजनाओं को विस्तार से समीक्षा करते हुवे कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें डीलर द्वारा लाभुकों को शत प्रतिशत राशन वितरण करने,प्रखंड के कई विद्यालयों में अधुरे कराए गए दीवाल रंग रोगन कि जांच कराते हुए दोषियों पर करवाई करने को लेकर सबंधित अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।गर्मी को देखते हुए खराब चांपकालो व जलमिनार को सुधार कराने का बात कही गई। वही सरकारी विद्यालयों में प्राथमिकता अनुसार शौचालय निर्माण कराने,साथ ही तबादला हुए पंचायत सेवक को दो दिनों के अंदर प्रभार लेने का निर्देश दिया गया। वहीं मनरेगा योजना का डिमांड नहीं करने व बैठक में नदारद रहने वाले कर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष मंसूर अंसारी ने स्पष्टीकरण निकालने की बात कही। मौके पर सीओ सह बीडीओ वसुदेव राय,थाना प्रभारी असफाक आलम,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ला,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह,पीएचडी सहायक अभियंता राजेश कुमार, विक्रांत कुमार,आनंद कुमार,20 सूत्री सदस्य भगवान यादव, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!