बिहार दौरे पर आज आ रहे अमित शाह पर पीके का तंज* *बेतिया में अमित शाह ने चिल्लाकर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं, फिर पता नहीं कौन सी खिड़की से उन्हें वापस भाजपा में ले आए*
*बिहार दौरे पर आज आ रहे अमित शाह पर पीके का तंज* *बेतिया में अमित शाह ने चिल्लाकर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं, फिर पता नहीं कौन सी खिड़की से उन्हें वापस भाजपा में ले आए* पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश जी पलटूराम हैं ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, मगर ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार भाजपा वाले भी हैं। बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। बेतिया के किसी पत्रकार ने ये सवाल पूछा नहीं था, खुद ही खड़ा होकर चिल्ला रहे थे। बोल रहे थे नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हैं। लेकिन मौजूदा समय में मजाक क्या हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए, फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए। बिहार की आज ये दुर्दशा क्यों है वो इसलिए है क्योंकि 40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है। बिहार की दुर्गति का कारण आज 50 सांसद बन गया है। 40 सांसदों के लालच में आज देश में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की हो ये किसी भी हद के पार जाने को तैयार हैं।
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
14 hours ago
श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर पार्टी की बैठक संपन्न।
14 hours ago
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, गांधी भवन में मिठाई खिलाकर दी बधाई
15 hours ago
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से,रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का *खंडवा स्टेशन* पर स्टॉपेज मंजूर किया।
15 hours ago
ओंकारेश्वर की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
15 hours ago
कोलगाँव कार्यकर्ता बैठक एवं चर्चा
15 hours ago
श्री दादाजी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासियों से अपील
15 hours ago
गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने PWD एवं निगम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
15 hours ago
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
17 hours ago
*खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से*