Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बन माफिया व पुलिस के मिलीभगत से हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर*

*
वाराणसी, मिर्जामुराद। दैवीय आपदाओं से बचाने के लिए वनों का संरक्षण तथा पेड़-पौधे लगाने के लिए सरकारें प्रयास कर रही हैं लेकिन मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ग्राम खोचवा में पेड़ों की कटाई को रोकना बड़ा मुश्किल है। क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से हरे पेड़ों की कटाई का क्रम जारी है। बन माफिया इस काम को जोरो से कटान जारी रखा है ऐसा नहीं है पुलिस विभाग अनजान है। आरोप है कि लकड़ी माफिया पुलिस एवं विभागीय कर्मचारी मिल-जुलकर हरे पेड़ की कटाई के खेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अगर यही हालात रही तो क्षेत्र पेड़ों से खाली हो जाएगा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। उसके लिये सरकार द्वारा बड़े-बड़े स्लोगन लिखवाए जाते हैं, प्रचार-प्रसार किया जाता है। पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। पर सच यह है कि पेड़ तो कम लगते हैं अलबत्ता उनकी कटाई जोरों पर हो जाती है। हरे पेड़-पौधों की कटाई से अवैध कमाई तो लकड़ी माफियाओं के साथ साथ पुलिस एवं विभाग को होती है। सूत्र बताते है कि पुलिस लकड़ी माफियाओं से प्रति पेड़ मोटी रकम वसूलती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!