ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस की कार्यवाही – जिलाबदर गुण्डा मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक गिरफ्तार*

खास खबर

*खंडवा पुलिस की कार्यवाही – जिलाबदर गुण्डा मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में शहर में गुण्डा-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को गुण्डा बदमाश चेकिंग एवं उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक रूपसिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गुण्डा बदमाशों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर गुण्डा मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक, उम्र 26 साल, निवासी रामेश्वर टेकरा, खंडवा जो कि श्रीमान जिला दण्डाधिकारी खंडवा द्वारा दिनांक 21.04.2026 से 1 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है, आनंद परिसर के पास गली में देखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा आनंद परिसर के पास घेराबंदी कर जिलाबदर मोहम्मद शाकिब को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसके द्वारा जिला बदर अवधि में वापस आने का कोई वैध आदेश नहीं होना बताया गया। आरोपी द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना मोघट रोड खंडवा में अपराध क्रमांक 361/2026 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!