*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस का सख्त अभियान, हेल्पलाइन नम्बर “7049155949” जारी*
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरन्तर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में समस्त थानों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खण्डवा पुलिस द्वारा एक विशेष हेल्पलाइन नम्बर 7049155949 जारी किया गया है।
खण्डवा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि जिले के किसी भी थाना क्षेत्र के ग्राम, कस्बा, मोहल्ला या अन्य स्थान पर अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन या विक्रय की कोई भी गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल उक्त हेल्पलाइन नम्बर 7049155949 पर सूचित करें।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा।
खण्डवा पुलिस नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। इस पुनीत कार्य में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है।









