ताज़ा ख़बरें

➖ खंडवा में अमृत भारत ट्रेन का स्वागत किया।

खास खबर

➖ खंडवा में अमृत भारत ट्रेन का स्वागत किया।
➖रक्षाबंधन के दिन खंडवा क्षेत्रवासियों को सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक के बीच अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिली है।
इस अवसर पर ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर प्रथम आगमन पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जी और क्षेत्र की जनता की ओर से शहर के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ट्रेन के लोको पायलट राम केवल और नीरज पंवार का स्वागत पुष्प माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया। रक्षाबंधन पर अपने मायके आयी कल्याण महाराष्ट्र निवासी मनीषा चौधरी और अथर्व चौधरी ने पहला आरक्षण टिकट लेकर यात्रा प्रारंभ की। यात्री मनीषा चौधरी ने नये अमृत भारत ट्रेन के रैक को देखकर उत्साहित हुई खुशी जाहिर करते हुए रेल मंत्री और रेल विभाग की तारीफ कर धन्यवाद दिया।
ट्रेन के स्वागत के मौके पर हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, गणेश गुरबानी,। चंद्रेश पचौरी,सुनील जैन रेल समिति सदस्य मनोज सोनी, तेजेंद्र बॉथम, राजा शर्मा, दिलीप पाटिल,स्टेशन मैनेजर जी एल मीणा, हेल्थ इंस्पेक्टर मनीष शर्मा,एन के शर्मा ,आरपीएफ इंस्पेक्टर कोमल सिंह, जितेंद्र कुमार,यश बागरे सहित अन्य मौजूद थे।

ट्रेन ठहराव – फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नाशिक रोड, कल्याण एवं ठाणे रहेगा।
इसमें 11 सामान्य श्रेणी के कोच, 8 स्लीपर श्रेणी कोच, 1 पैंट्र कार, 2 दिव्यांगजन/लगेज व गार्ड युक्त कोच है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!